यज्ञ से ही राष्ट्र का कल्याण संभव, धनौरा में शुरू हुआ दो दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ

यज्ञ से ही राष्ट्र का कल्याण संभव, धनौरा में शुरू हुआ दो दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ
-मंत्रोच्चारण से वातावरण हुआ भक्तिमय, श्रद्धालुओं ने पद चढ़ कर लिया भाग
हापुड़, ।
यज्ञ में आहुति देने से संपूर्ण रोग, दोष सहित अन्य कुरीतियों का नाश हो जाता है। इसलिए प्रत्येक मानव को यज्ञ का आयोजन करते हुए राष्ट्र की कल्याण की कामना करनी चाहिए। यज्ञ से वातावरण तो साफ होता ही है, साथ ही मनुष्य के भीतर जमा कुरीतियों का भी नाश होता है।
यह विचार शनिवार से गांव धनौरा में शुरू हुए दो दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ के भव्य आयोजन के दौरान आचार्यों द्वारा व्यक्त किए गए। राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और आध्यात्मिक उन्नति के पावन उद्देश्य से शुरू हुए इस सामवेद पारायण महायज्ञ के भव्य एवं दिव्य आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनोखा समागम दिखाई दिया।
यज्ञ के मुख्य यजमान जयभगवान त्यागी ने बताया कि महायज्ञ के ब्रह्मा के रूप में आचार्य जयवीर शास्त्री की उपस्थिति ने यज्ञ को दिव्यता प्रदान की। साथ ही, वेदपाठ की पवित्र जिम्मेदारी आचार्य ओमपाल, सोहित योगी एवं जयकृष्ण द्वारा पूरे विधि-विधान से निभाई गई। इस महायज्ञ में विद्वान आचार्यों एवं वेदपाठियों द्वारा सामवेद के मंत्रों का शुद्ध उच्चारण एवं पारायण किया गया। जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। यज्ञ की पवित्र अग्नि में आहुतियां देकर राष्ट्र के कल्याण, विश्व शांति एवं जनमानस के मंगल की कामना श्रद्धालु द्वारा की गई। यह महायज्ञ रविवार को भी जारी रहेगा और समापन पर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। यज्ञ के शुरू होते ही वहां पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उपस्थिति में श्रद्वालुओं ने इस महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजन-कीर्तन, सत्संग एवं प्रवचन के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कार एवं जीवन के उच्च आदर्शों की प्रेरणा दी जा रही है।
इस महायज्ञ में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए सभी श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्थाएं की गई हैं। ताकि हर श्रद्धालु आसानी से इस महायज्ञ में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।
शनिवार को आयोजित महायज्ञ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेश त्यागी, ब्रह्म त्यागी, भाजपा नेता प्रमोद त्यागी, महेश शर्मा, अनिल त्यागी, विक्की त्यागी, मनोज गुर्जर, कालीचरण त्यागी, टोनी त्यागी, सुधीर त्यागी, निखिल त्यागी, कवि विकास त्यागी आदि का योगदान रहा।
————











