बदमाशों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट कर एक लाख व जेवरात लूटकर हुए फरार

बदमाशों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट कर एक लाख व जेवरात लूटकर हुए फरार
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से एक लाख रुपए दस हजार रुपए नकद व लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव उपेड़ा निवासी भूषण की पत्नी शिवानी अकेली थी, तभी दोपहर में बाईक सवार नकाबपोश दो बदमाश उनके घर पहुंचे और किस्त के बहाने घर का गेट खुलवाकर घर के अंदर
घुस गए। बदमाशों ने तंमचें के बल पर शिवानी से मारपीट घर में रखे एक लाख दस हजार रूपये व सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण व परिजन एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।












