M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर की आत्महत्या

हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर की आत्महत्या

हापुड़ । थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला न्यू सर्वोदय नगर जाटों की मदैया में शुक्रवार की रात को हिस्ट्रीशीटर ने अपने आप को पिस्टल से सिर में गोली मारकर खुद को उड़ा दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने लहुलूहान हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ अनीता चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और छानबीन में पुलिस ने पिस्टल बरामद की हैं। पुलिस ने मृतकके परिजनों से मामले की जानकारी की। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला न्यू सर्वोदय नगर जाटों की मदैया निवासी 28 वर्षीय हिमांशु चौधरी अपनी मां मालती, दादी व अपनी भाभी के साथ रहता था। हिमांशु के पिता बबलू और उसका बड़ा भाई कपिल इस समय जेल में बंद है। शुक्रवार की रात को घर के
चौक में हिमांशु ने खुद को पिस्टल से सिर में गोली मार ली। जिसके बाद लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने जमीन पर पड़ा देखकर उनमें चीख पुकार मच गई। इस दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ घर के बाहर जमा हो गई। परिजन उसको आनन फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों ने हिमांशु को
मृत घोषित कर दिया। हिमांशु की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और उसके घर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक हिमांशु की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सीओ अनीता चौहान ने परिजनों से पूछताछ की तो, मृतक हिमांशु की दादी ने बोला कि मैंने अपने हाथों से पोते हिमांशु को पंखे से मारा है। जिसके बाद हिमांशु के परिजन ने आकर पुलिस को स्वंय गोली मारने की बात बताई थी। जिसके बाद मामला साफ हो गया। हिमांशु के परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर दिया। इस दौरान परिजनव उसके दोस्तों की पुलिस से पोस्टमार्टम कराने को लेकर दस मिनट तक नोकझोंक हुई।

थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि घटना स्थल से पिस्टल बरामद की है। पूर्व में हिमांशु चौधरी काफी बार अलग अलग मामलों में जेल भी रहकर आया था। मृतक हिस्ट्रीशीटर था। परिजनों ने खुद गोली मारने की बात बोलकर तहरीर दी. है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page