पढ़ाई करने जा रहे छात्र पर फेंका ज्वनशील पदार्थ , मेरठ रैफर

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र स्थित एक मदरसे में पढ़ाई करने जा रहे छात्र पर दो युवकों नेज्वनशील पदार्थ डालकर हत्या का प्रयास किया। जिसे गंभीर हालत में मेरठ रैफर किया गया है।
गढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी राकिब का 12 साल का बेटा आहत मदरसे में पढ़ाई करने के लिए जा रहाथा। जैसे ही मदरसे के निकट आम के बाग में पहुंचा तो वहां पहुंचे दो अज्ञात लोगों ने उसको रोका और उस पर एक सीसी में भरा हुआ ज्वनशील पदार्थ फेंक दिया। जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उस झुलसता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। जबकि ज्वनशील पदार्थ से झुलसे पीड़ित को देख आस पास के लोंगों में अफरा तफॅरी मच मच गई। घायल को संबधित लोगों समेत परिवार के लोगों ने उसको अस्पताल में उपचार के लिए कराया। जहां सूचना पर पहुंचे सीओ स्तुति सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट वहां पहुंचे जिसके बाद जहां उन्होंने मामले को लेकर पूछताछ की की हालांकि उसकी गंभीर दशा को देख कर मेरठ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र विष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











