श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा में हार्दिक शर्मा ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम , प्रियांशु त्यागी 92% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा ओम वर्मा ने 85% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया

हापुड़।
श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कई विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का शानदार परिचय दिया है। विशेष रूप से विद्यालय के मेधावी छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर नई उपलब्धि स्थापित की है। विद्यालय के छात्र हार्दिक शर्मा ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रियांशु त्यागी ने 92% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा ओम वर्मा ने 85% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।यह सफलता विद्यार्थियों की लगन,शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता है तथा उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहेंगे











