निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने किया ‘वंदे माँ नर्मदे’ पुस्तक का लोकार्पण, हापुड़ निवासी समाजसेवी आदेश त्यागी भी हुए सम्मिलित

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने किया ‘वंदे माँ नर्मदे’ पुस्तक का लोकार्पण, हापुड़ निवासी समाजसेवी आदेश त्यागी भी हुए सम्मिलित
हापुड़ / नई दिल्ली ।
राजधानी में आयोजित ‘वंदे माँ नर्मदे’ पुस्तक के लोकार्पण समारोह में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज ने किया। इस दौरान हापुड़ निवासी समाजसेवी आदेश त्यागी (असौड़ा वालें) भी मौजूद रहे।
आचार्य शुभेष शर्मन द्वारा रचित इस पुस्तक का विमोचन माँ नर्मदा की महिमा, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा पर आधारित है। समारोह में संतों ने कहा कि यह कृति सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है।
स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि नर्मदा केवल नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवनधारा है। ऐसी पुस्तकें समाज को धर्म और संस्कारों से जोड़ती हैं। इस दौरान हापुड़ निवासी समाजसेवी आदेश त्यागी (असौड़ा वालें) ने स्वामी कैलाशानंद गिरि से मुलाकात कर धर्म और संस्कृति पर चर्चा की ।











