नपा ने शहर के 5 बड़े नालों की सफाई कराने को छोड़ा टेंडर

हापुड़।
शहर में बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या उत्पन्न नहीं हो,इसलिए नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के पांच बड़े नालों की सफाई कराने के लिए टेंडर छोड़ा गया है। शहर के शेष छोटे व मझले नालों की सफाई का कार्य जारी है। नाला सफाई कार्य का निरीक्षण करने के लिए उपजिलाधिकारी,तहसीलदार व नायब तहसीलदार की डयूटी जिलाधिकारी द्वारा लगाई गयी है।
शहरी क्षेत्र में छोटे बड़े 49 नाले हैं। प्रतिवर्ष बरसात शुरू होने से पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा नालों की सफाई कराई जाती हैं। लेकिन मुख्य नाले सिकन्दर गेट,शिवगढ़ी
सहित पांच नालों की सफाई नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या उत्पन्न होने के कारण शहर की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता नगर पालिक परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक आवेश कुमार ने शहर के पांच बड़े नाले शिवगढ़ी,मोती कालोनी आदि की सफाई कराने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा ठेका छोड़ा गया है। शेष छोटे व मझले नालों की सफाई का कार्य जारी है। बरसात शुरू होने से पूर्व नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि उनके द्वारा शहर में नाला सफाई का निरीक्षण करने के लिए डिप्टी कलेक्टर,उपजिलाधिकारी,तहसीलदार व नायब तहसीलदार की डयूटी लगाई है। निरीक्षण के जीओ टैंग फोटो व रिपोर्ट उनके सम्मुख प्रेषित करेंगे। शहर के पांच बड़े नालों की सफाई कराने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा ठेका भी छोड़ा गया है।
गुरुवार की शाम को डिप्टी कलेक्टर रेनू सिंह ने शहर के अतरपुरा चौपला,गढ़ दिल्ली रोड,रेलवे रोड आदि मार्गों पर स्थित नाला सफाई कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।











