ATMS College of Education Menmoms
News

1/38 कम्पनी एनसीसी भेंट किया गया माइक्रोफोन

हापुड़।

इनरव्हील क्लब हापुड़ ग्रेटर, एक्स एनसीसी कैडेट तथा छात्रों द्वारा एसएसवी कॉलेज की एनसीसी की कंपनी को माइक्रोफोन भेंट किया गया।
इनरव्हील क्लब हापुड़ ग्रेटर की सदस्या डा॰ रुचि अग्रवाल, मौहल्ला रामगढ़ी के सभासद सुनील कुमार सैनी जो कि इसी कंपनी के एक्स कैडेट हैं तथा महाविद्यालय के छात्र नेता अनुज वर्मा ने सम्मिलित रूप से एसएसवी कॉलेज की एनसीसी की कंपनी को माइक्रोफोन भेंट किया। श्रीमती रुचि अग्रवाल ने कहा कि उनकी संस्था महिलाओ को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद को तैयार हैं। सभासद सुनील कुमार सैनी ने अपने संभाषण में कहा क्योंकि वह स्वयं एनसीसी कैडेट रह चुके हैं, अतः कैडेट्स की आवश्यकताओं से भली-भांति परिचित हैं और चाहते हैं कि उनकी अपनी कंपनी पूर्ण रूप से समर्थ व समृद्ध हो। छात्र नेता अनुज वर्मा ने कहा कि मैं अपनी सामर्थ्य के अनुसार छात्रों तथा अपनी संस्था की जितनी भी मदद कर सकता हूं उसके लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
कंपनी के कमांडिंग ऑफीसर लेफ्टिनेंट एम एस बघेल ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा की एनसीसी इस क्षेत्र के युवाओं का कैरियर संवारने तथा उनके सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने का कार्य हमेशा से करती रही है और आगे भी करती रहेगी और इस अभियान में जो भी व्यक्ति या संस्था सहयोग करेगा वह बधाई का पात्र है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page