दुष्कर्म का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
हापुड़। थाना सिम्भावली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा भी बरामद हुआ है
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लुकमान पुत्र इरफान निवासी गांव राजपुर, थाना सिम्भावली का रहने वाला है। पुलिस टीम ने उसे गांव खुड़लिया नया बाईपास स्थित आईटीआई कॉलेज के पास से दबोचा।
आरोपी लुकमान पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि फरार इनामी बदमाशों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।











