अस्पताल में साझेदारी का झांसा देकर पांच लाख रुपए की ठगी का आरोप

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने एक अस्पताल संचालक पर पार्टनरशिप का झांसा देकर पांच लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी संजीत नेबताया कि क्षेत्र निवासी युवक अस्पताल का संचालन करता है। आरोपी ने उसे अस्पताल में साझीदार बनाकर मुनाफे का झांसा दिया। वह आरोपी के झांसे में आ गया। युवक ने अस्पताल में उपकरण व अन्य सामान लाने के लिए पांच लाख रुपये मांगे। उसने आरोपी को रकम दे दी। इसके बावजूद भी आरोपी ने साझेदारी के दस्तावेज तैयार नहीं किए। इसके बाद उसने अपने रुपये मांगे, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












