News
डेयरी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा, लोगों ने आग पर पाया काबू

डेयरी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा, लोगों ने आग पर पाया काबू
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित एक डेयरी प्रोडक्ट के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के शमशाद रोड पर स्थित एसके ट्रेडर्स के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना के वक्त कर्मचारी नमाज पढ़ने गए हुए थे। आग लगने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। आग लगने से गोदाम में रखे लाखों रुपए का सामान व फर्नीचर जलकर स्वाहा हो गया।











