भारत विकास परिषद, सृजन शाखा के प्रधान गोविंद अग्रवाल व वैभव गोयल हुए सचिव निर्वाचित

भारत विकास परिषद, सृजन शाखा के प्रधान गोविंद अग्रवाल व वैभव गोयल हुए सचिव निर्वाचित
हापुड़। भारत विकास परिषद, सृजन शाखा द्वारा नवीन सत्र 2026–27 के लिए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गोविंद अग्रवाल को प्रधान , वैभव गोयल को सचिव तथा सुमित जिंदल को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया।
नवनिर्वाचित प्रधान गोविंद अग्रवाल व सचिव वैभव गोयल ने कहा कि आगामी सत्र में संस्था सेवा कार्यों में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान हेतु अनेक सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शाखा के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेगी।











