ट्रैक्टर, बाईक , कार की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत

ट्रैक्टर-कार की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में टैक्टर ट्राली, बाईक व कार की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में पत्नी और पांच साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली, पत्नी शालू और दो बेटों वरुण तथा प्रियांश के साथ बाइक से जा रहे थे। ट्याला अंडरपास के पास ततारपुर मार्ग पर उनकी बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पारस मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल विनोद और वरुण को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 7 वर्षीय वरुण को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में विनोद को मेरठ रेफर किया गया, लेकिन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घायल शालू और प्रियांश का पांची स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।












Hi, I wish foor tto subscribe for this website tto obtai hotftest updates,
so where ccan i ddo itt plwase assist. ofvd9wuaptgqqy1vi8on
Peculiar article, just whst I needed. ofvd9wuapt9yk8mt2698