टैंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा

टैंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना धौलाना क्षेत्र में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक टैंट गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार धौलाना के छोटा मोहल्ला स्थित निवासी व टेंट हाउस मालिक पप्पू उर्फ शाहिद का एक टेंट हाउस के गोदाम है। बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में आग लग गई। पड़ोसी रवि चौहान ने बताया कि वह दूध लेने बाहर निकले थे।
तभी उन्होंने गोदाम से धुआं उठते देखा। उन्होंने तुरंत टेंट हाउस मालिक पप्पू उर्फ शाहिद व फायरब्रिगेड को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित ने बताया कि 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। जिसमें करीब 7 लाख का सामान 2 दिन पहले ही लाकर रखा गया था।आग में टेंट हाउस का क्रॉकरी का सामान, रजाई-गद्दे, कुर्सियां, टेंट सामग्री, पर्दे और मैट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं।











