जर्जर मकान का लिंटर भरभरा कर गिरा, सो रहे युवक घायल, टांग में फ्रैक्चर

जर्जर मकान का लिंटर भरभरा कर गिरा, सो रहे युवक घायल, टांग में फ्रैक्चर
हापुड़। नगर क्षेत्र के संभुपुरा में जर्जर मकान का लिंटर अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। लिंटर का भारी मात्रा में प्लास्टर और मलवा सो रहे एक व्यक्ति के ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना सोमवार सुबह की है। हादसे के समय मकान में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे युवक को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल की पहचान नंदकिशोर के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि नंदकिशोर की टांग में फ्रैक्चर आया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से जर्जर मकानों की जांच कराकर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की















