M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
AstrologyHapurNewsUttar Pradesh

चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में पाठ व जागरण कराने के लिए प्रदेश सरकार ने जारी किए आदेश

हापुड़। प्रदेश सरकार के आदेश पर चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में पाठ व जागरण कराए जाएंगे। इसके लिए लेखपालों को उनके क्षेत्र के मंदिरों की तलाश में लगाया गया है। 21 मार्च तक प्रशासन को मंदिरों की लोकेशन व तय कार्यक्रमों की सूची लखनऊ को भेजनी होगी।

प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश कुमार ने जिलाधिकारियों को चैत्र नवरात्र में देवी मंदिरों में देवी जागरण और अखंड रामायण का पाठ कराने के लिए कार्यक्रम तय करने के लिए कहा है।

इसके लिए देवी मंदिरों और अन्य सिद्ध मंदिरों की तलाश के लिए लेखपालों से सूची मांगी गई है। 29 से 30 मार्च यानी अष्टमी व श्रीरामनवमी के अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए तहसील वार कमेटी का गठन किया जायेगा जो सभी व्यवस्था करेगी।

इसके साथ ही प्रमुख मंदिरों में साफ सफाई व्यवस्था व मंदिरों में लाइट व साउंड की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा कराई जायेगी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page