M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गर्भावस्था में वायरल संक्रमण से बचाव पर विशेषज्ञों ने दिया जोर, नई कार्यकारिणी गठित, डॉ.दीपशिखा गोयल अध्यक्ष व . अनुभा बनी सचिव, गार्गी टीम का गठन 

गर्भावस्था में वायरल संक्रमण से बचाव पर विशेषज्ञों ने दिया जोर, नई कार्यकारिणी गठित, डॉ.दीपशिखा गोयल अध्यक्ष व . अनुभा बनी सचिव, गार्गी टीम का गठन 

हापुड़( यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।

 

आब्स गायनी सोसायटी के तत्वावधान में  रेलवे रोड स्थित टूनाइट होटल में चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भावस्था के दौरान होने वाले वायरल संक्रमण और उससे बचाव पर विस्तार से चर्चा की गई।

अलीगढ़ से पधारीं चिकित्सक डॉ. सीमा डाकिम ने “वायरल इन्फेक्शन इन प्रेग्नेंसी” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान वायरल संक्रमण मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे समय से पहले प्रसव, कम वजन का बच्चा और अन्य जटिलताएं हो सकती हैं। बचाव के लिए साफ-सफाई, समय पर टीकाकरण और संतुलित आहार जरूरी है। बुखार, खांसी, शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें, लापरवाही न करें।

कार्यक्रम में अस्पतालों में इलाज के दौरान होने वाले विवादों पर भी चर्चा हुई। चिकित्सकों ने कहा कि मरीज हमारे लिए परिवार के सदस्य की तरह होते हैं। हम कभी नहीं चाहते कि इलाज के दौरान कोई दुर्घटना हो। ऐसे में परिजनों से अपील है कि वे धैर्य रखें और डॉक्टरों का सहयोग करें। तोड़फोड़ और मारपीट किसी समस्या का समाधान नहीं है।

सोसायटी की संरक्षक डॉ. आशा मिश्रा ने वर्ष 2026-2027 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। डॉ. दीपशिखा गोयल को अध्यक्ष, डॉ. अनुभा को सचिव और डॉ. अंशिका अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस टीम का नाम “गार्गी” रखा गया है। टीम का स्लोगन “स्वास्थ्य, समृद्ध, शक्ति, सशक्त नारी” घोषित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान टीम गार्गी द्वारा बनवासी गर्ल्स हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर छात्राओं को निशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए।

कार्यक्रम में प्रमुख महिला चिकित्सक डॉ. मंजुला, डॉ. रेखा, डॉ. रेनू बंसल, डॉ. पुष्पा, डॉ. विमलेश शर्मा, डॉ. उमा शर्मा, डॉ. शोभा, डॉ. मीनू, डॉ. नमिता, डॉ. अल्पना, डॉ. शालिनी, डॉ. जूही, मानसी, राखी शास्त्री सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और समाजसेवी मौजूद रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page