खेतों में भरा बारिश का पानी,बंद गोभी का बीज खराब,किसानों का लाखों का नुकसान

खेतों में भरा बारिश का पानी,बंद गोभी का बीज खराब,किसानों का लाखों का नुकसान
हापुड़।
रात्रि से रुक-रुक कर हो रही वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तो दूसरी ओर खेतों में बारिश का पानी भरी बंद गोभी का बीज खराब हो जायेगा। जिससे किसानों का लाखों का नुकसान होगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी वर्षा होगी।
पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी होने के कारण लोगों को दिन व रात में बहुत बुरा हाल हो रहा था। गत बुधवार की शाम से ही आसमान में बादल छाने लगे,देर रात्रि से वर्षा शुरू हो गयी। जो गुरुवार को भी रुक-रुक कर जारी रही।
जनपद के धौलाना क्षेत्र के गांव डहाना,सालेपुर कोटला,कुराना,अब्दुल्लाहपुर,हृदयपुर आदि गांवों में सैकड़ों बीघा में बंद गोभी की फसल के लिए खेतों में बीज बोया गया था,जो खेतों में पानी भरने से खराब हो जायेगा। जिससे किसानों का लाखों का नुकसान होगा। बाजार में बंद गोभी का बीज 31 हजार रुपये किलो मिल रहा है।
गुरुवार की सुबह वर्षा जारी रहने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया,लोग घरों में कैद हो गयी। वर्षा के कारण स्कूलों में रैनी डे भी कर दिया गया।
किसान भवेन्द्र सिंह शिशौदिया का कहना है,कि वर्षा खेतों में खड़ी में गन्ने व धान की फसल के लिए बहुत लाभकारी है। लेकिन बंद गोभी के लिए नुकसानदेह है।
किसान ने हिम्मत राणा व मौ.साजिद ने बताया कि उन्होंने हाल में ही अपने दस बीघा खेत में बंद गोभी का बीज लगाया था। खेत में बारिश का पानी भरने से बीज खराब हो जायेगा,जिससे उसका काफी नुकसान होगा।















