ATMS College of Education Menmoms
News

सरकारी नौकरी लगवानें के नाम पर 2.45 लाख ठगें,एसपी से लगाई कार्यवाही की गुहार


हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लोगों 2.45 लाख रुपये ठग लिया। रुपये लौटाने की बात कहनें पर आरोपियों पर जान से मारनें की धमकी देनें पर पीड़ित ने थानें में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी परविंद्र सिंह ने बताया कुछ समय पहले उसकी मुलाकात नगर निवासी तीन लोगों से हुई थी। तीनों ने पीड़ित को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। नौकरी लगवाने के एेवज में अारोपियों ने 2.24 लाख रुपये ठग लिए, लेकिन रुपये देने के बाद भी पीड़ित की नौकरी नहीं लगी।इसके बाद पीड़ित ने इन लोगों से रुपये लौटाने की बात कही। बहाने बनाकर अारोपी पीड़ित को टरकाने लगे।
सख्त तगादा करनें पर पीड़ित को हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने चौकी से लेकर कोतवाली में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि संबंधित पुलिस को मामले की जांच करनें के निर्देश दिए हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page