कांवड यात्रा 2026……… -सडक़ों पर उतरे अफसर,कावंड यात्रा मार्गों का किया निरीक्षण

कांवड यात्रा 2026………
-सडक़ों पर उतरे अफसर,कावंड यात्रा मार्गों का किया निरीक्षण
-जिले में विभिन्न स्थानों पर कांवड सेवा शिविर शुरू
हापुड़।
कांवड यात्रा को शातिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है। डीएम व एसपी द्वारा गढ़मुक्तेश्वर,बहादुरगढ़ व सिंभावली क्षेत्र में कांवड यात्रा मार्गों व शिवालयों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये जा रहे है। कांवड यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए खाकी ने भी खाका तैयार कर सडक़ों पर उतर गयी है।
श्रावण मास की शिवरात्रि पर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त हरिद्वार व गौमुख से पवित्र गंगाजल लाने के लिए दो सप्ताह पूर्व ही गौमुख व हरिद्वार चल जाते है। अब कांवड लेकर आने वाले शिव भक्तों के आने कस सिलसिला शुरू हो गया है।
कावंड यात्रा को लेकर अफसर भी सडक़ों पर उतर गये है। जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेजय सिंह ने हापुड़,गढ़मुक्तेश्वर,बहादुगढ़ व सिंभावली क्षेत्र के कांवड मार्ग का व शिवालयों का निरीक्षण कर निर्देश दिये गयेे है।
डीएम कविता मीना ने बताया कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है,कि कांवड मार्ग में लगने वाले सेवा शिविरों में सीसीटीवी कैमरे,पेयजल सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की व्यवस्था होनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेजय सिंह ने बताया कि कांवड मार्गों पर अवैध कटों को बंद कराया गया है। हापुड़ नगर में कांवडियों के लिए एकल मार्ग भी बनाया गया है। विभिन्न पांइटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
दूसरी ओर कांवडियों की सेवा करने के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर कांवड सेवा शिविर शुरू किया जा रहे है। इसी कड़ी में बुलन्दशहर रोड स्थित गांव हरसिंहपुर के प्रधान पंडित पंकज शर्मा ने कांवड शिविर व भंडारा सेवा कैंप शुरू किया गया है। वह पिछले 25 वर्षों से शिविर लगाते आ रहे है।
————-















