M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

एक युवक ने आठ दिन में दो शादी कर ली एक युवती से उसने प्रेम विवाह किया दूसरी युवती से धूमधाम से पता चला तो तलाक देकर मारपीट कर घर से भगा दिया

एक युवक ने आठ दिन में दो शादी कर ली एक युवती से उसने प्रेम विवाह किया दूसरी युवती से धूमधाम से पता चला तो तलाक देकर मारपीट कर घर से भगा दिया

मेरठ

 लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने आठ दिन में दो शादी कर ली। एक युवती से उसने प्रेम विवाह किया और दूसरी युवती से धूमधाम से शादी की। पहली पत्नी को जब इस बारे में पता चला तो उसे तीन तलाक देकर मारपीट कर घर से भगा दिया। दोबारा से आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता युवती ने शुक्रवार को आईजी कार्यालय में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी युवक से प्रेम करती थी। जिसके चलते उन दोनों ने सात दिसंबर को प्रेम विवाह कर लिया था।

पहली शादी के बावजूद दूसरी शादी

आरोप है कि 15 दिसंबर को युवक ने दूसरी युवती से एक फार्म हाउस में शादी कर ली। जबकि उनकी पहली शादी के बारे में युवक के स्वजन को पहले से ही पता था। इसके बावजूद षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी कर बेटे की दूसरी शादी कर दी। विरोध करने पर सास, ससुर, ननद व देवर ने उसे दहेज ना लाने के ताने देकर घर से भगा दिया। आईजी नचिकेता झा ने पीड़िता को आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।



फोटो से छेड़छाड़ के आरोप

मेरठ के लाेहिया नगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने महिला की फोटो से छेड़छाड़ कर उसके वाट्सएप पर भेज दी। इसके बाद फोटो को डिलीट करने की एवज में 10 हजार रुपये की मांग की। महिला ने मामले की जानकारी पति को दी। इसके बाद दंपती थाने पहुंचा और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।



इंटरनेट से ली फोटो

थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि आरोपित ने इंटरनेट के माध्यम से उसकी फोटो ले ली। इसके बाद उसके फोटो से छेड़छाड़ कर उसके वाट्सएप पर भेज दिए। उसने विरोध करते हुए फोटो को डिलीट करने के लिए कहा तो उसने 10 हजार रुपये की मांग की। उसने दो दिनों तक मामले को पति से छुपाए रखा, लेकिन वह हर रोज एक नई फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसके पास भेजने लगा।



पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी तो वह उन फोटो को इंटरनेट मीडिया पर डालने की बात करने लगा। शुक्रवार को उसने पति को मामले की जानकारी दी। इसके बाद दंपती थाने पहुंचा और आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।



थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि आरोपित का पता लगाया जा रहा है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



 







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page