ATMS College of Education Menmoms
News

15 सितम्बर से श्रीबालाजी मंदिर में प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा

15 सितम्बर से श्री बाला जी धाम मे श्री बागेश्वर धाम सरकार के कृपा पात्र पं• श्री रोहित रिछारिया महाराज के द्वारा होगा श्री मद भागवत महाकथा का दिव्य एवम भव्य आयोजन

*विशेष :-*

*15 सितम्बर को निकलेगी कलश यात्रा*

*16 सितम्बर को विश्व विख्यात भजन गायक गोलोकवासी विनोद अग्रवाल जी के सुपुत्र श्री जतिन अग्रवाल जी (मुंबई) के द्वारा होगी भव्य भजन संध्या*

*इस पूरे भागवत मयी सप्ताह के बीच भारत देश के महान अद्भुत दिव्य संतो का पावन सानिध्य व आशीर्वाद निरंतर प्राप्त होगा*

*परम आदरणीय पत्रकार महोदय,*

*आप को ससम्मान पुन: अवगत कराया जा रहा है कि श्री बाला जी मन्दिर (HPDA के सामने) दिल्ली रोड, हापुड़ मे दिनाक 15 सितम्बर से 21 सितम्बर 2025 तक भव्य श्री मद भागवत महाकथा का आयोजन बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है , जिसमे कथा व्यास परम आदरणीय श्री बागेश्वर धाम सरकार के कृपा पात्र पंडित श्री रोहित रीछारिया जी महाराज श्री बालाजी महाराज के चरणो मे भक्तो के मध्य विराजमान होकर भक्तो को श्री मद भागवत महाकथा का रस पान करवाएंगे, व साथ ही कथा के बीच इस पूरे भागवतमयी सप्ताह मे भारत देश के महान अद्भुत दिव्य सन्त भगवानों का पावन सानिध्य व आशीर्वाद प्राप्त होगा!*

*कथा समय:- दोपहर 02:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक!*
*प्रसादी:- प्रति दिन शाम 06:00 बजे से*
*पूर्ण आहुति व भंडारा महाभोग प्रसादी 21 सितम्बर दोपहर 02:00 बजे से*

*कथा आयोजक स्वामी श्री यश्वर्धनाचार्य जी महाराज (पीठाधीश्वर श्री बाला जी मन्दिर) ने बताया कि पितृ पक्ष मे श्री मद भागवत महाकथा का अति अत्यन्त महत्व होता है श्री मद भागवत कथा का श्रवण मात्र करने से भगवान के आशीर्वाद के साथ साथ हमारे पूर्वजो का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है, साथ ही महाराज जी ने सभी भक्तो से अधिक से अधिक संख्या मे इस अद्भुत महा आयोजन मे श्री बाला जी महाराज के श्री चरणो पधारकर श्री मद भागवत महाकथा श्रवण कर प्रभु आशीर्वाद के साथ अपना जीवन सफल बनाने का निवेदन किया!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page