उघमी भाईयों सहित जनपद के टॉप-5 टैक्सपेयर्स को डीएम ने किया सम्मानित, युवा उघमियों व आईआईए पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

उघमी भाईयों सहित जनपद के टॉप-5 टैक्सपेयर्स को डीएम ने किया सम्मानित, युवा उघमियों व आईआईए पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
हापुड़। जनपद के टॉप-5 टैक्सपेयर्स को आज एक गरिमामय समारोह में जिलाधिकारी हापुड़, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हापुड़ द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में आईवाईसी (IYC) के वाइस कैप्टन मुदित बंसल एवं उनके बड़े भाई अंकित बंसल को भी सम्मानित किया गया। इनके साथ ही हिमांशु गोयल को भी उत्कृष्ट करदाता के रूप में सम्मान प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि हिमांशु गोयल भी आईआईए (IIA) के सक्रिय सदस्य हैं।
इस अवसर पर आईवाईसी के कैप्टन वैभव गुप्ता,माधव ,शोभित विभोर विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा उन्होंने सम्मान समारोह में सहभागिता करते हुए सभी सम्मानित उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।
यह उपलब्धि न केवल सम्मानित उद्यमियों के लिए बल्कि पूरे धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र, आईआईए (IIA) एवं आईवाईसी (IYC) परिवार के लिए गर्व का विषय है। सभी ने इस सम्मान को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं कर दायित्वों के प्रति जागरूकता का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर आईआईए के चेयरमैन पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सी ई सी मेंबर शांतनु सिंहल ने सभी सम्मानित उद्यमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान उद्योग जगत के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा अन्य उद्यमियों को भी समय पर कर भुगतान एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के सभी उद्यमियों ने मुदित बंसल, अंकित बंसल एवं हिमांशु गोयल को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं सफलता की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि ये युवा उद्योगपति भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट कार्यों से जनपद, उद्योग जगत तथा समाज का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।











