M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ ने बुलंदशहर की टीम को तीन विकेट से हराया

हापुड़ ने बुलंदशहर की टीम को तीन विकेट से हराया

हापुड़ जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को अंडर-19 क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ। लीग का पहला मैच बुलंदशहर और हापुड़ की टीम के बीच हुआ। इसमें हापुड़ की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रवि सैनी को चुना गया।

वरिष्ठ पत्रकार स्व. अनिल त्यागी के जन्मदिवस व स्मृति में हापुड़, बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर की टीम के बीच लीग का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय लीग का पहला मैच बुधवार को हापुड़ व बुलंदशहर की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बुलंदशहर की टीम ने 33.3 ओवर में 181 रन बनाए। इसमें उनकी टीम के सभी खिलाड़ी आउट हो गए। हापुड़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तुषार यादव ने 2 विकेट, रवि सैनी ने 3 विकेट और अंकित सहवाग व प्रियांशु कश्यप ने दो-दो विकेट लिए। बुलंदशहर की तरफ से अमन राजपूत ने 69 रन और सुख मंगल ने 46 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हापुड़ की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 184 पन बना लिए। हापुड़ की टीम ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। इसमें श्रेष्ठ कसाना ने 35 रन, आदित्य सिसोदिया ने 23 रन, अभिजीत सिंह ने 54 रन, तनिष्क शर्मा ने 25 रन बनाए। बुलंदशहर की तरफ से काजिम ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ के मैच हापुड़ के खिलाड़ी रवि सैनी को दिया गया। हापुड़ जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष नवीन सचदेवा ने बताया कि बृहस्पतिवार को हापुड़ और गौतमबुद्धनगर की टीम के बीच मैच होगा।
क्रिकेट अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक – डॉ. नितिन
बुधवार को जेेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट लीग का शुभारंभ हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के वीसी डॉ. नितिन गौड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने किया। डॉ़ नितिन गौड़ ने कहा कि क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि जीत में विनम्रता और हार में धैर्य कैसे रखा जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि खिलाड़ी पूरे जोश, ईमानदारी और खेल भावना के साथ मैदान में उतरें। जीत किसी एक की होगी, लेकिन खेल भावना हम सभी की पहचान बने। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष वरिष्ठ पत्रकार स्व. अनिल त्यागी के जन्मदिवस व स्मृति में क्रिकेट लीग का आयोजन होता है। इस बार भी हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्घनगर की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान हापुड़ जिला क्रिकेट संघ के संरक्षक रामकुमार त्यागी, डॉ. सुदर्शन त्यागी, उपाध्यक्ष आयुष सिंहल, नवीन सचदेवा, रोहन सिंहल, भाजपा के जिला महामंत्री मोहन सिंह, पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय डावर, साजिद खान, डॉ. मोहित, आशीष मित्तल, कमलदीप, बुलंदशहर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष महेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमरीष गुप्ता, राजेश शर्मा आदि रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page