M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली उत्सव कार्यक्रम

हापुड़। हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.)”* हापुड़ क रविवार को जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी की अध्यक्षता में मिलन पार्टी हॉल में भारतीय संस्कृति के पर्व *”होली मिलन समारोह”* का आयोजन किया गया। जिसमें दवा विक्रेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि *जिला औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी* उपस्थित रहें।
केमिस्टों ने औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर चंदन व गुलाल लगाकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में केमिस्टों को होली की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने कहा कि सभी केमिस्ट अपने दायित्वों के अनुरूप मरीजों को अच्छी गुणवत्ता वाली दवाओं की बिक्री करें जिससे कि जिले की जनता को लाभ मिल सके।
*जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी* ने सामाजिक समरसता एवं सदभाव के पर्व होली पर सभी उपस्थित सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा की सभी दवा विक्रेता बिल से ही दवाओं का क्रय – विक्रय करें। टी. बी. और नार्कोटिक्स दवाओं की खरीद – बिक्री बिल से करें और उसके रिकॉर्ड को अपने पास सुरक्षित रखें। साथ ही उन्होंने केमिकल युक्त रंगों को छोड़कर टेसू के फुलों और हर्बल रंगों से होली खेलने के लिए कहा।
*महामंत्री विकास गर्ग* ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए दवा व्यापार में ऑनलाइन दवा बिक्री से उत्पन्न समस्या को लेकर सभी दवा विक्रेताओं को संगठित रहने पर बल दिया साथ ही होली के पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने एक दुसरे को चंदन व गुलाल लगाकर एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेकर होली के सांस्कृतिक पर्व को पूरे हर्षोल्लास से मनाया।
कार्यक्रम में *विनीत जिंदल, संजय त्यागी, अरुण गोयल, साधु सिंह, दीपक त्यागी, संजय कुमार अग्रवाल, गौरव गर्ग, अजय सोढ़ा, राजीव डंग, निशांत शर्मा, ललित जिंदल, संजीव कुमार, दीपेश कुमार, अमित शर्मा, नीरज डाबरा, सुशील शर्मा, बॉबी त्यागी, पार्थ गर्ग, शैलेंद्र अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सचिन गोयल, अरुण कुमार, अरुण सचदेवा, संजीव गर्ग, इकबाल सिंह, पीयूष कुमार, अमित गोयल, पवन पाल, अनिल गोपाल गोयल (भैरों), हरिओम चुग, अमरीष कुमार, कुणाल गुडलक, पवन गोयल, अनिल रुहेला, पवन कुमार, अनुभव त्यागी, हर्षित गर्ग, वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, नवीन जैन, विवेक कुमार, राम कुमार साहिल, अनिल कुमार, गोपाल अग्रवाल, ब्रज किशोर गुप्ता, मुकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, नमन गर्ग, निशांत शर्मा, बबलू, मयंक कुमार, गजेंद्र कुमार, ओमपाल सिंह, विवेक सिंघल,* आदि उपस्थित रहें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page