M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ की सोनल ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर की हत्या, मुस्लिम युवक के साथ भागकर की थी शादी,बाद में प्रेमी सहित रह रही थी लिव इन रिलेशनशिप में

हापुड़ की सोनल ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर की हत्या, मुस्लिम युवक के साथ भागकर की थी शादी,बाद में प्रेमी सहित रह रही थी लिव इन रिलेशनशिप में

हापुड़। हापुड़ निवासी सोनल ने पिलखुवा निवासी साहिल के साथ भागकर शादी की थी । जिससे उसके दो बच्चे हैं। साहिल के हत्या के मामले में जेल जाने के बाद वह लिव रिलेशनशिप में रहने लगी। साहिल के जेल से छूटने के बाद सोनल ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्याकर स्वयं भी आत्महत्या करना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी सोनल ने 2017 में अपने परिवार के खिलाफ जाकर पिलखुवा निवासी एक मुस्लिम युवक साहिल से शादी की थी,
इस वजह से सोनम का अपने घर में आना-जाना बंद था। साहिल और सोनम के दो बच्चे (6 वर्षीय लड़की और 4 वर्षीय लड़का) पैदा हुए थे। साहिल ने वर्ष 2021 में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस मामले में साहिल जेल चला गया। वहीं, दूसरी ओर सोनम अकेले पड़ गई। अपना अकेलपन दूर करने के लिए सोनम ने सोनू निवासी गांव खेड़ा धर्मपूरा (बादलपुर थाना) के साथ नजदकियां बढ़ाई। इस बीच सोनम और सोनू लिव-इन-रिलेशन मे रहने लगे। सोनू से सोनम को एक लड़का पैदा हुआ था।

 

साहिल जेल से छूटा तो सोनम की बढ़ी परेशानी
सोनम द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि साहिल का फोन उसके पास आया था। साहिल से उससे कहा था, “मैं जेल से छुट गया हूं।” जिस कारण सोनम को डर लगने लगा कि साहिल जेल से छूट आया तो कहीं उसको और उसके बच्चों को जान से ना मार दे। इस वजह से सोनम परेशान हो गई और उसने खौफनाक रास्ता चुना।



सुसाइड करने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोनम ने अपने पहले पति साहिल के दोनों बच्चों को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही पड़ोसियों ने जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने महिला के द्वारा सुसाइड करने से पहले ही उसको पकड़ लिया।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page