News
हल्की बारिश में ढहा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार; सर्वे के बाद भी नहीं मिला आवास

हल्की बारिश में ढहा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार; सर्वे के बाद भी नहीं मिला आवास
हापुड़:
थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव में हल्की बारिश के दौरान एक मजदूर का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। जिससे परिवार बाल बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली के गांव मोहम्मदपुर खुड़लिया निवासी परमा अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। देर रात हल्की बारिश के चलते मकान का एक हिस्सा गिर गया। जिससे परिवार के परमा , उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे बाल बाल बच गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच सभी को बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने और प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शीघ्र आवास स्वीकृत कराने की मांग की है।











