News
कांवड यात्रा तैयारी- हापुड़ व बुलन्दशहर एसपी ने कांवड मार्गों व गंगा एक्सप्रेसवे का किया स्थलीय निरीक्षण

कांवड यात्रा तैयारी…….
– हापुड़ व बुलन्दशहर एसपी ने कांवड मार्गों व गंगा एक्सप्रेसवे का किया स्थलीय निरीक्षण
-शिव भक्तों की सुरक्षा हेतु मार्ग परिवर्तित करने पर किया विचार विमर्श
हापुड़:
आगामी कांवड यात्रा तैयारी के लिए पुलिस प्रशासन जुट गया है। हापुड़ व बुलन्दशहर के एसपी ने संयुक्त रूप से कांवड मार्गों व गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। साथ ही दोनों अधिकारियों ने शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए मार्ग परिवर्तित करने पर विचार विमर्श किया।
आगामी कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन जट गया है। डीएम कविता मीना व एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह द्वारा कावंड मार्गों का निरीक्षण कर कांवड यात्रा से सम्बंधित तैयारियों का समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है।
गुरुवार को हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानेजय सिंह व बुलन्दशहर एसपी ने संयुक्त रूप से कांवड यात्रा के मद्देनजर कांवड मार्गों व गंगा एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए मार्ग परिवर्तित करने के सम्बंध में भी विचार विमर्श किया।











