M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

स्वच्छ वातावरण में मनेगी ग्राम पंचायतों में दीपावली

हापुड़: इस बार ग्राम पंचायतों में अच्छे स्वच्छ वातावरण में दीपावली मनेगी। ग्राम पंचायतों को दीपावली का यह विशेष तोहफा एक सप्ताह के विशेष स्वच्छता अभियान से मिला है। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निदेशक अनुज कुमार झा के निर्देश पर 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान प्रभावी रूप से चलाया गया। अक्टूबर महीने में अधिक वारिश होने के कारण पंचायतों में विशेष सफाई अभियान की जरूरत महसूस हो रही थी। अभियान प्रभावी रूप से चले इसके लिए ब्लॉक, जिले के अलावा शासन स्तर से निगरानी रखी गई। जिले में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह और जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह के प्रयास से ग्राम पंचायतों में अच्छी सफाई हुई। इस सफाई से स्वच्छ वातावरण में दीपावली मनाने का रास्ता ग्रामीणों के लिए प्रशस्त हो गया है। ग्राम प्रधान भी स्वीकार करते हैं कि उनके व पंचायती राज विभाग के विशेष प्रयास से इस बार ग्राम पंचायतों में अच्छी सफाई हुई है। स्वच्छ वातावरण में दीपावली मनाने का तोहफा ग्रामीणों को मिल चुका है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि कोशिश रही है कि ग्राम पंचायतों में कूड़े के ढेर आदि न रहने पाए। अच्छी सफाई के लिए जरूरत के मुताबिक जेसीबी और ट्रेक्टर लगाए गए। अन्य साधनों का भी प्रयोग किया गया। सफाई कर्मियों के अलावा सफाई के लिए जरूरत के मुताविक मजदूर लगाए गए।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


9 Comments

  1. Pingback: luckyjet
  2. Pingback: freshbet
  3. Pingback: Uuodiyala
  4. Pingback: suzuran168
  5. Pingback: pizza168

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page