M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

स्कूल खुलने पर बच्चों के तिलक करने का विरोध करने वालें दो सपा नेताओं पर दर्ज एफआईआर के विरोध में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर दिया  धरना

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

शासन के निर्देश पर नगर क्षेत्र में मुस्लिम बच्चों के स्वागत में माथे पर तिलक लगाएं जाने का विरोध करने वालें दो सपा नेताओं के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में सपाइयों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के पीरबहाउद्दीन इलाके के प्राइमरी स्कूल में एक जुलाई को सरकारी स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने पर शासन के आदेश पर स्कूल में मौके पर मौजूद डीआईओएस ने मुस्लिम बच्चों सहित अन्य बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया था। लेकिन इस पर एक समुदाय के लोगों ने आकर विरोध किया। इसके बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक शरद गोयल ने दो सपा नेताओं वसीम मेवाती और कमाल मंसूरी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

घटना की सूचना मिलते ही
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और हंगामा व प्रदर्शन करते हुए डीएम को इस मामले में ज्ञापन सौंपते  निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page