News
साहित्यकार अशोक अग्रवाल की पोती अनन्या अग्रवाल ने 98 प्रतिशत अंक लाकर परिवार का नाम किया रोशन

साहित्यकार अशोक अग्रवाल की पोती अनन्या अग्रवाल ने 98 प्रतिशत अंक लाकर परिवार का नाम किया रोशन
हापुड़। नगर के रेवती कुंज निवासी अभिषेक अग्रवाल की बेटी अनन्या अग्रवाल ने हाईस्कूल में 98 प्रतिशत प्राप्त कर परिजनों का नाम रोशन किया।
नगर की रेवती कुंज कालोनी निवासी साहित्यकार अशोक अग्रवाल की पोती व पब्लिशर अभिषेक अग्रवाल व वरुणा अग्रवाल की बेटी अनन्या अग्रवालदिल्ली पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के छात्र हैं। सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में अनन्या अग्रवाल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिजन को दिया है।











