M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

सभासदों के हंगामे व विरोध के बीच हापुड़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 81 प्रस्ताव स्वीकृत, 50 रूपये सफाई टैक्स वसूलने का विरोध

, हापुड़।

नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासदों ने जमकर हंगामा किया और विरोध के बावजूद भी 40 करोड़ रुपये के सभी 81 प्रस्ताव पास हो गए।
बोर्ड बैठक से पहले पांचों नामित सभासदों ने शपथ ली।

जानकारी के अनुसार पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बोर्ड बैठक में सभासद अमित मोनू बजरंग ने कहा कि बंदर और कुत्तों की समस्या बढ़ रही है और अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं। सभासद नितिन पाराशर ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित शमशान शाट की खराब हालत का मुद्दा उठाया।सभासद अब्दुल मलिक ने वाहनों की संख्या बढ़ाने और बारिश से पहले सभी पुलिया की सफाई की मांग की।

सभासद आदित्य सूद ने कहा कि रेलवे रोड पर फैंसी लाइटें ठीक कराने और पालिका के पार्क में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा लगाने की मांग की। सभासद रुद्राक्ष त्यागी ने फागिंग के ऊपर प्रतिदिन खर्च हो रहे 41 हजार रुपये के बिलों की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा घोटाला है।

सभासदों ने शहर के करीब 38 हजार भवनों पर कूड़ा उठाने के लिए प्रति भवन 50 रुपये महीना शुल्क लगाने का प्रस्ताव का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। सभासदों ने कहा कि कुछ महीने पहले ही गृह, जल और सीवर कर बढ़ा है। ईओ संजय मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के निगम और पालिकाओं में यूजर्स चार्ज वसूला जा रहा है। शासन ने चार्ज वसूलने के आदेश दिए हैं। जिससे कि कूड़ा उठाने की प्रक्रिया सही प्रकार से चल सके, लेकिन सभासदों ने एक नहीं मानी और जबरदस्त विरोध कर प्रस्ताव को रुकवा दिया।

123 करोड़ की आय और 183 करोड़ रुपये के व्यय का मूल बजट पास —
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय व व्यय और वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय व व्यय का अनुमानित मूल बजट भी पास हो गया। ईओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुमानित करीब 119 करोड़ की आय व बजट मिला, जबकि 123 करोड़ रुपये का व्यय हुआ। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुमानित करीब 154 करोड़ की आय व बजट मिलने और 183 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page