M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

श्री परशुराम मंदिर में हुआ भव्य सुंदरकांड और विशाल भंडारा, वशिष्ठ परिवार ने की मेजबानी

श्री परशुराम मंदिर में हुआ भव्य सुंदरकांड और विशाल भंडारा, वशिष्ठ परिवार ने की मेजबानी

हापुड़। बाबूगढ़ छावनी स्थित श्री परशुराम मंदिर में मंगलवार को डॉ. डी. के. वशिष्ठ, डॉ. रोमशा वशिष्ठ एवं समस्त वशिष्ठ परिवार की ओर से भव्य सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का यह आयोजन पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का केंद्र बना।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के सुंदरकांड पाठ से हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी का गुणगान किया। भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर राममय हो गया। पाठ के बाद हवन-पूजन कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

धार्मिक आयोजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं। आयोजकों ने सभी के लिए शुद्ध और सात्विक भोजन की व्यवस्था की थी।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य, धार्मिक और सामाजिक अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने सुंदरकांड का पाठ सुना और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वशिष्ठ परिवार ने आए हुए  समाजसेवी राजकुमार शर्मा सहित सभी अतिथियों का फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया।

डॉ. डी. के. वशिष्ठ ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि श्री परशुराम जी के आशीर्वाद से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और आगे भी इसी तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे।

डॉ. रोमशा वशिष्ठ ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा और लोगों के सहयोग से ही यह भंडारा भव्य रूप ले सका।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वशिष्ठ परिवार के सभी सदस्यों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page