M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

श्री पंचायती गौशाला का चुनावी बिगुल बजा, चुनाव अधिकारी विजय गर्ग ने 14 सितंबर को घोषित किया मतदान

श्री पंचायती गौशाला का चुनावी बिगुल बजा, चुनाव अधिकारी विजय गर्ग ने 14 सितंबर को घोषित किया मतदान

हापुड़। श्री पंचायती गौशाला (रजि.) की प्रबंध समिति के त्रैवार्षिक चुनाव की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी विजय गर्ग ने 14 सितंबर को चुनाव घोषित किए हैं।

 

एस एस वी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार गर्ग ने बताया कि
चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रदर्शन श्री पंचायत गौशाला परिसर में 13 अगस्त को होगा और मतदान 14 सितंबर को एस एस वी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम गौशाला की प्रबंध समिति के पदों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है। सभी संबंधित पक्षों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय और नियमों का पालन करें।इसमें करीब 3400 मतदाता भाग लेंगे।



पंचायती गोशाला के मंत्री सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कमेटी का चुनाव कराने के लिए 14 सितंबर की तारीख तय की गई है। एसएसवी इंटर कॉलेज को चुनाव स्थल बनाया गया है।



श्री पंचायती गौशाला का चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद शहर में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं, हालांकि अभी किसी ने अपने पत्ते नहीं खोले है। मंत्री पद के लिए व्यापारी नेता टुक्कीराम गर्ग का सामने आया है।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page