M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

शिवमहापुराण कथा स्थल पर भी महिला थाना थाना प्रभारी ने किया मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक

शिवमहापुराण कथा स्थल पर भी महिला थाना थाना प्रभारी ने किया मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक

हापुड़। नगर में चल रही शिवमहापुराण कथा स्थल पर आने वाली हजारों महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने जागरूक किया। उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए जाँगरूक कर आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में जानकारी दी।

बाईपास पर कथा वाचक प्रदीप मिश्रा श्री शिव महापुराण कथा में कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं भाग ले रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी अरुणा राय के नेतृत्व में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।

महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला हेल्पलाइन नंबर
1090, यूपी डायल 112, हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 102, एंबुलेंस सेवा 108 साइबर हेल्पलाइन नंबर 155260, साइबर हेल्पलाइन नंबर हापुड 9520864950 के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण सेवाएं, पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page