M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

शासन ने शिक्षकों के उत्पीड़न व अन्य मामलों को लेकर हापुड़ बीईओ रचना सिंह को किया निलंबित,मचा हड़कंप

शासन ने शिक्षकों के उत्पीड़न व अन्य मामलों को लेकर हापुड़ बीईओ रचना सिंह को किया निलंबित,मचा हड़कंप

हापुड़ । हापुड़ ब्लाक के शिक्षकों के एरियर और अवकाश आवेदनों में विलंब के मामले में अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ने खंड शिक्षा अधिकारी रचना सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ आरोप पत्र भी जारी किया गया है।

मामले की जानकारी के अनुसार, धर्मपुर 15 बिस्वा स्थित प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका उषा रानी ने 4 मार्च 2025 को वेतन एरियर के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। वित्त एवं लेखा अधिकारी ने विलंब के कारण इसे अप्रैल 2025 में वापस कर दिया। रचना सिंह ने कई अन्य शिक्षकों के मामलों में भी देरी की। इनमें प्राथमिक विद्यालय गली नंबर एक की तारावती, मंसूरपुर की रीता, बाटेला की पूनम शर्मा और सुनील कुमार के अवकाश आवेदन शामिल हैं।

नियमानुसार एरियर का भुगतान 7 दिनों के भीतर किया जाना था।

अपर शिक्षा निदेशक कामता रामपाल ने रचना सिंह को शासकीय कार्यों में लापरवाही का दोषी पाया है। जांच के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ को नियुक्त किया गया है। निलंबन अवधि में रचना सिंह मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक मेरठ से संबद्ध रहेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने निलंबन की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि हर्ष अग्रवाल ने भी रचना सिंह के खिलाफ शासन में विभिन्न शिकायतें की थीं।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. I’ve been following your blog for some time now, and I’m consistently blown away by the quality of your content. Your ability to tackle complex topics with ease is truly admirable.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page