M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

लुटेरी महिला पति व साथियों के साथ गिरफ्तार, लूट व चोरी के 6 लाख के जेवरात व अन्य सामान बरामद


हापुड़(अमित मुन्ना /अनूप)।
थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व एसओजी ने डकैती की योजना बनाते समय घुमन्तु जाति के 05 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे/निशानदेही पर लूट/चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित भारी मात्रा में पीली / सफेद धातु आभूषण (कीमत लगभग 06 लाख रूपये), अवैध असलहा एवं घटनाएं कारित करने में प्रयुक्त ऑटो व बाइक बरामद।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि
थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस व एसओजी टीम ने डकैती की योजना बनाते समय महिला सहित घुमन्तू जाति के 05 शातिर अपराधियों किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे / निशानदेही पर थाना सिम्मावली / गढ़मुक्तेश्वर व एनसीआर क्षेत्र में की गई लूट / चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित भारी मात्रा में पीली / सफेद धातु के आभूषण (कीमत लगभग 06 लाख रूपये), अवैध असलहा एवं लूट / चोरी की घटनाएं कारित करने में प्रयुक्त ऑटो व बाइक बरामद।

उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अपराध करने का तरीका: पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग घुमन्तु जाति के हैं तथा कुछ समय के बाद

अपना रहने का स्थान बदलते रहते हैं, हम लोगों ने एनसीआर के जनपदों में गिरोह बनाकर अनेकों चोरी/लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है। हमारे गिरोह में महिलाओं सहित 7 8 लोग रहते हैं, चौराहों के आसपास जाकर हमारे एक दो साथी रैकी कर सवारी का इन्तजार कर रहे पुरूष / महिलाओं को ईको गाडी व टैम्पू में बैठा लेते है उसके बाद उनको रास्ते में सूनसान जगह देखकर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं और उन्हें उतारकर हम लोग चले जाते हैं।

हम जिन इलाकों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना होता है वहीं पर अपना डेरा डालते है, हमारी महिलायें दिन में मांगने-खाने के बहाने से घूम-फिरकर मकानों की रैकी कर लेती हैं फिर हम योजनाबद्ध तरीके से रात में उन घरों में घुसकर चोरी / लूटपाट की घटना को अंजाम देकर उस स्थान को बदकर अन्य जगह अपना डेरा डाल लेते हैं। चोरी व लूटपाट से प्राप्त जेवरात को डिब्बों व पॉलिथीन में रखकर अपने डेरों के नीचे मिट्टी या रेत खोदकर उसके नीचे दबाकर रख देते है। आपराधिक घटनाओं का विवरण:

गिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया कि अपने गिरोह के साथ मिलकर हापुड में आज से करीब 03 महीने पहले स्थाना चौपला से एक महिला को ईको में बैठाकर उसके साथ लूटपाट की थी। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया कि अपने गिरोह के साथ मिलकर करीब एक वर्ष पूर्व

थाना क्षेत्र सिम्मावली में एक महिला को ईको गाडी बैठाकर उसके साथ भी सोने-चांदी व

पैसों की लूटपाट की थी।

> गिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया कि अपने गिरोह के साथ मिलकर करीब 05 माह पूर्व थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा गढ़ में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।”

गिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया कि अपने गिरोह के साथ मिलकर उपरोक्त घटनाओं के अलावा जनपद मेरठ, बुशहर, गाजियाबाद, अमरोहा आदि जनपदों में भी अनेकों घटनाएं की हैं, जिनके सम्बन्ध में अन्य थानों / जनपदों से ।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page