रिश्ते के भाई ने किया दुष्कर्म, दूसरे ने बनाए फोटो-वीडियो

रिश्ते के भाई ने किया दुष्कर्म, दूसरे ने बनाए फोटो-वीडियो
हापुड़ । थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दो भाईयों ने अपनी मुंहबोली बहन से रेप कर उसके अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया और 15 लाख रुपए हड़प कर धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ निवासी एक युवती की शादी मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के एक गांव में हुआ था। गांव के रिश्ते के एक भाई ने मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर मुंहबोली बहन से दुष्कर्म किया, जबकि उसके भाई ने इसके फोटो व’ वीडियो बना लिए। दोनों भाई पिछले पांच वर्षों से महिला के फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दे करीब 15 लाख रुपये ठग चुके हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि 20 दिसंबर 2021 को वह अपने घर पर थी, तभी मुंहबोले दोनों भाई मिठाई लेकर आए।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर वीरपाल व सतवीर के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू है।











