M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Health

ये 5 सिंपल मगर हेल्‍दी फूड हैं आपकी किडनी के बेस्‍ट फ्रेंड, जानिए क्‍यों जरूरी है इन्‍हें अपने आहार में शामिल करना

किडनी की बीमारी दुनिया की 10% आबादी को प्रभावित करने वाली एक आम समस्या है। गुर्दे छोटे लेकिन शक्तिशाली अंग होते हैं, जो शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। किडनी अपशिष्ट उत्पादों को फ़िल्टर करने और ऐसे हार्मोन जारी करने के लिए जिम्मेदार हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं। इसके साथ ही, ये शरीर में तरल पदार्थ को संतुलित कर, मूत्र का उत्पादन करती है।

किडनी में लगभग एक लाख छोटे फिल्टर होते हैं, जिन्हें नेफ्रोन कहा जाता है। यदि नेफ्रॉन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, तो वे काम करना बंद कर देते हैं। एक निश्चित समय के बाद, बचे हुए नेफ्रॉन आपके रक्त को अच्छी तरह से फ़िल्टर नहीं कर पाते। जिससे स्वास्थ्य ख़राब होने लगता है। लेकिन ऐसे कई खाद्य पधार्थ हैं जिनका सेवन करने से आप गुर्दे की बीमारी से बच सकती हैं। हम इन्‍हीं फूड्स के बारे में आज बात करने वाले हैं। जो असल में आपकी किडनी के दोस्‍त हैं।

बंद गोभी

यह साधारण सी सब्‍जी कई महत्वपूर्ण खनिजों से भरपूर होती है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसमें विटामिन K, C और B की अच्छी मात्रा होती है। बंद गोभी में फाइबर होता है जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और गुर्दे के रोग से बचाता है। इसमें सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है, जिसकी वजह से ये किडनी के लिए बिल्कुल सही है।
 

jamun for kidney health

जामुन

जामुन एंटीऑक्सिडेंट का भण्डार हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं। इसमें सोडियम, पोटेशियम और फास्फोरस की मात्रा कम होती है, जिसके कारण ये किडनी के लिए अनुकूल हैं। इसके अलावा यह इम्युनिटी भी बढ़ता है और ह्रदय को मजबूत करने में मदद करता है।



लहसुन

भारतीय खाने में लहसुन का प्रयोग ज़रूर किया जाता है। यह स्वाद बढ़ाने के अलावा कई औषधीय गुणों से भरपूर है। लहसुन में मैंगनीज, विटामिन C, B6 और अन्य एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही, इसमें सोडियम, पोटेशियम और फास्फोरस बेहद कम होता है जो गुर्दे की बीमारी वाले लोगों के फायदेमंद साबित हो सकता है।



 



यह भी पढ़ें: शाकाहारियों को ज्‍यादा होता है बोन फ्रैक्चर का खतरा, जानिए कैसे करना है बचाव 



लाल अंगूर

लाल अंगूर सिर्फ देखने में ही सुन्दर नहीं होते, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद पौष्टिक होते हैं। इनमें विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी होती है। इसके साथ ही, लाल अंगूर एक किडनी फ्रेंडली फ्रूट है, क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा न के बराबर होती है।



अनानास

यह खास फल आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है। अनानास पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें बहुत कम पोटेशियम और ज्यादा फाइबर होता है जिसकी वजह से यह किडनी के लिए बेहतरीन फल है। किडनी की बीमारी से ग्रसित लोगों को इसका सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें ब्रोमलेन होता है जो इसमें फायदेमंद माना जाता है।
 



pineapple benefits for health

यदि आपको गुर्दे की समस्या है, तो आपको इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए:

सोडियम

सोडियम को किडनी के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ये कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है और टेबल साल्ट का एक प्रमुख घटक है। इसलिए, अगर आपको किडनी की समस्या है तो प्रति दिन 2,000 मिलीग्राम से कम सोडियम खाएं।



पोटेशियम

शरीर में पोटेशियम कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाता है, लेकिन, गुर्दे की बीमारी वाले लोगों को पोटेशियम कम लेने को कहा जाता है, क्योंकि ये शरीर में ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है।

फास्फोरस

फास्फोरस उच्च स्तर का कारण बनता है और शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आहार में फास्फोरस कम खाना चाहिए। किडनी रोग वाले मरीजों को प्रतिदिन 800-1,000 मिलीग्राम ही फास्फोरस का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: World Kidney Day : सामान्‍य दिखने वाली आपकी ये 6 आदतें पहुंचा रहीं हैं आपकी किडनी को नुकसान 

 

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page