यूपी का हरिद्वार होगा बृजघाट, 100 करोड़ रुपये की लागत से करवाए जा रहे हैं विकास कार्य – कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

हापुड़। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में यूपी सरकार द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से गढ़मुक्तेश्वर में विकास कार्य करा रही है। बृजघाट यूपी का हरिद्वार कहलाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र के चौतरफा विकास कार्यों को करवाया जा रहा है और गंगा एक्सप्रेसवे भी यहां से निकाला जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद नेमीरा रेती स्थित निषाद पार्टी के जिला कार्यालय का विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष डीपी निषाद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया।
उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर को एक पौराणिक और ऐतिहासिक तीर्थ नगरी बताया, जिसे गणों की मुक्ति के रूप में भी जाना जाता है। मंत्री ने कहा कि यहां महाभारत कालीन पौराणिक मेला भी लगता है। मंत्री संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं से नोएडा में आयोजित होने वाले एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को नोएडा स्थित इंडोर स्टेडियम में सृष्टि के रचयिता महर्षि कश्यप निषाद राज की जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया।











