मोटी फीस लेने के बावजूद भी दीवान स्कूल में अव्यवस्थाओं का बुरा हाल, अभिभावकों में आक्रोश, मनमानी का आरोप

हापुड़ । दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ रोड हापुड़ पर स्कूल द्वारा मनमाने ढंग से AC के नाम पर 2500/- रूपये की माँग के विरोध में काफी बड़ी संख्या में अभिभावक एकत्र हुये और अपना हस्ताक्षरित विरोध पत्र स्कूल को सौंपा ।
आक्रोशित अभिभावकों द्वारा बताया गया कि स्कूल में काफी अव्यवस्था है जैसे पंखों का सही प्रकार से नहीं चलना , टूटा हुआ फर्नीचर, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होना जिस पर स्कूल का ध्यान नहीं है और AC के शुल्क के नाम पर अवैध रूप से वसूली का दवाब बनाया जा रहा है ।
जिसका सभी अभिभावक पूर्ण रूप से विरोध करते हैं किसी भी दशा में यह 2500 रूपये नहीं जमा करेंगे ।
उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ जनपद हापुड़ जिला अध्यक्ष शरद कुमार गर्ग ने कहा स्कूल शिक्षा के स्तर को और बेहतर करने के स्थान पर अनावश्यक रूप से अभिभावकों पर AC के चार्ज के नाम पर और बोझ डाल रहे है। अभिभावक जैसे तैसे अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में शिक्षा देने के लिए मोटी फीस भर रहे हैं उसके बावजूद उन पर अन्य शुल्कों का बोझ डाल रहे हैं यह सरासर गलत है।
उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ के जिला महामंत्री योगेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ इस विरोध में अभिभावकों के साथ है और इस प्रकार किसी भी स्कूलो प्रबंधकों की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी।
ज्ञापन देने वाले अभिभावकों में प्रमुख रूप शरद कुमार गर्ग योगेंद्र अग्रवाल, एडवोकेट विनय अग्रवाल, सचिन गुप्ता , नेहा बंसल, बबीता शर्मा आदि बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।












Yo, check out H2 Rewards! Heard they hook you up real good. Definitely worth checking out. h2 rewards
Gotta have that lottery app on my phone! 82 Lottery Download here I come. Easy access to my instant riches! 82 lottery download
Yo, I just checked out Gbet Max, and it seems pretty legit! Definitely worth a look if you’re trying to find a new platform. Check it out here: gbet max