M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मेरठ कोर्ट में युवती की नौकरी लगवाने के नाम पर दो भाईयों ने की 3.87 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

मेरठ कोर्ट में युवती की नौकरी लगवाने के नाम पर दो भाईयों ने की 3.87 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 3.87 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित कैलाश ने अपने ही मोहल्ले के दो सगे भाइयों हरीश और सुशील पर गंभीर आरोप लगा न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कराया है।

पीड़ित कैलाश ने बताया जून 2020 में हरीश व सुशील उनके घर आए थे और अपनी बेटी मीनाक्षी को मेरठ कोर्ट में पेशकार की सरकारी नौकरी लगवाने का लालच दिया। पहले दोनों ने सात लाख की मांग की। पीड़ित ने रुपए न होने की बात कही तो आरोपियों ने कमीशन के दो लाख रुपए माफ करने की बात कहकर कुल पांच लाख तय किए। विश्वास में आए पीड़ित और उनकी पत्नी ने कई तारीखों में नकद और बैंक खाते के माध्यम से आरोपितों को कुल 3.87 लाख दे दिए। बदले में आरोपितों ने पुराने बंद खाते चार चेक दिए, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए। 17 सितंबर 2025 को पीड़ित ने रुपए वापस मांगे तो दोनों भाइयों ने गाली-गलौज की, जान से से मारने की धमकी देकर भगा दिया ।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page