M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

घर बैठे कमीशन का लालच देकर साइबर ठग ने की 12 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

घर बैठे कमीशन का लालच देकर साइबर ठग ने की 12 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

, हापुड़।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने साइबर ठगों ने घर बैठे मुनाफे का लालच देकर 12 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला भगवानपुरी निवासी संदीप सिंघल ने बताया कि 15 फरवरी 2025 को उन्हें एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाली युवती ने अपना नाम भव्या बताया और खुद को हैदराबाद स्थित शिप बीरो लिमिटेड कंपनी का एजेंट बताते हुए कहा कि कंपनी ऑनलाइन व्यापारियों के उत्पादों का प्रचार करवाती है और घर बैठे यह काम करने पर अच्छा कमीशन देती है।

ठगों ने शुरुआत में छोटी रकम का लाभ देकर संदीप का भरोसा जीता। संदीप के अनुसार, उन्हें रोजाना 30 टास्क पूरे करने होते थे, जिसके बदले उनके ‘वर्किंग अकाउंट’ में 10 हजार रुपये जमा दिखते थे। टास्क पूरा होने पर मूल राशि और कमीशन वापस भी मिल जाता था। इस तरीके से ठगों ने पीड़ित को अपने जाल में फंसाया।



बाद में ठगों ने एक नई स्कीम का लालच देकर संदीप से 1 लाख रुपये जमा करवाए। स्कीम एक्टिव होने के बाद उनके वर्किंग अकाउंट का बैलेंस अचानक माइनस में दिखने लगा। बैलेंस भरने और अवॉर्ड अनलॉक करने के बहाने आरोपियों ने संदीप से किश्तों में लगभग 12 लाख रुपये और ठग लिए। जिसकी तहरीर साइबर थानें में दी गई।



साइबर थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page