M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मासूम छात्र से कुकर्म का आरोपी नाबालिग गिरफ्तार

मासूम छात्र के साथ  कुकर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। जनपद हापुड़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर दूसरी कक्षा के एक मासूम छात्रा के साथ एक किशोर ने बहला फुसलाकर खेत में ले जाकर कुकर्म की घटना को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मासूम ने घर जाकर परिजनों को यह बात बताई। पीड़ित मासूम के पिता ने थाने पर जाकर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

 

आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का है। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि जब वह शनिवार की रात करीब 9 बजे घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने उसे बताया कि उनके मासूम बेटे के साथ गांव के ही एक किशोर ने खेत में ले जाकर कुकर्म किया है। जब पीड़ित ने अपने बेटे से जानकारी की तो पीड़ित ने बताया कि आरोपी शिवम ने मासूम को खेत में ले जाकर गंदा काम किया है और आरोपी ने मासूम को धमकी भी दी है। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शिवम के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस पूरे मामले में गढ़ सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page