मानव सेवा मिशन की नई कार्यकारिणी घोषित विनोद गुप्ता अध्यक्ष, दिनेश माहेश्वरी महामंत्री बने

मानव सेवा मिशन की नई कार्यकारिणी घोषित
विनोद गुप्ता अध्यक्ष, दिनेश माहेश्वरी महामंत्री बने

हापुड़। मानव सेवा मिशन, हापुड़ (रजि०) की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को सर्वसम्मति से कर दिया गया। रेवतीकुंज स्थित गुष्णा फूड लेबोरेटरी में हुई बैठक में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया।
चुनाव अधिकारी एड० राजकुमार त्यागी ने बताया कि किसी पद पर एक से अधिक दावेदार न होने के कारण चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी।
बैठक में विनोद कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, दिनेश कुमार माहेश्वरी को महामंत्री और राकेश कुमार महेश कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उप महामंत्री, ऑडिटर, प्रचार मंत्री, कानूनी सलाहकार, आर्थिक सलाहकार और संगठन मंत्री के पदों पर भी नाम तय किए गए।
अनुशासनात्मक कमेटी में गिरीश अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अरुण अग्रवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता, सुरेश सिंघल, राजेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सचिन गुप्ता, नरेन्द्र शर्मा और मुकेश माहेश्वरी सहित 16 सदस्य शामिल किए गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज सेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।











