M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वन महोत्सव

ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वन महोत्सव

हापुड़। प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में वन महोत्सव उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वृक्षों के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 5 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विशेष प्रातःकालीन सभा से हुआ। सभा में विद्यार्थियों ने वन महोत्सव की महत्ता पर आधारित प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। इसके साथ ही वृक्षों के संरक्षण का संदेश देती एक प्रभावशाली नाटक तथा मधुर समूह गीत ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित सभी को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराया।

वन महोत्सव के अवसर पर कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भाग लिया। विद्यार्थी अपने साथ पौधे लेकर आए तथा विद्यालय परिसर में उनका रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

प्री-प्राइमरी (PP) के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक क्राफ्ट गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपना प्रेम और रचनात्मकता प्रदर्शित की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्लेग्रुप के विद्यार्थियों की माताओं की सहभागिता रही। विद्यालय द्वारा आमंत्रित माताओं ने सूखी पत्तियों, फूलों, घास,सूखी टहनियों आदि सामग्री का उपयोग कर सुंदर एवं आकर्षक फोटो फ्रेम तैयार किए। इस गतिविधि ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ री-यूज़ और रीसाइक्लिंग का प्रभावशाली संदेश भी दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन महोत्सव का यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक एवं यादगार रहा।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page