M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना प्रभारी ने किया जागरूक

हापुड़।

सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया गया।

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा राय ने अपनी टीम के साथ बाजार जा रही महिलाओं व स्कूली बच्चियों को अलग अलग जाकर शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। बालिकाओं को मुसीबत के समय सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे विमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 और एम्बुलेंस सेवा 102 व 108 के बारे में जागरूक किया गया।महिलाओं व बच्चियों से उनके साथ घटित किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा गया। किसी ने कोई समस्या नहीं बताई

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा राय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के मन से भय को दूर करना है। इसका लक्ष्य उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना भी है।

उन्होंने कहा कि ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत गांवों और स्कूलों में जाकर बालिकाओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर निडर रहें और किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस सखी, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि के विषय में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page