M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

महिला आयोग अध्यक्षा ने हापुड़ में की समीक्षा, 28 महिला फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश


हापुड़। विकास भवन के सभागार में मिशन शक्ति फेस 3 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती विमला बाथम माननीय अध्यक्ष व श्रीमती मीना कुमारी माननीय सदस्य द्वारा महिलाओं के कल्याणकारी योजना के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ कर दिया गया है जिसके अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान ,नारी स्वालंबन, अभियान चलाया जा रहा है और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में निरंतर प्रयासरत रहे। शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है उनसे उनको आच्छादित किया जाए। अध्यक्ष द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शासन की प्राथमिकता योजना कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक बालिकाओं को लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और ऐसे अच्छे कार्य करें जिससे जिले का प्रदेश का देश का और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। बालिकाएं अच्छी पढ़ाई करें और अच्छे-अच्छे क्षेत्रों में जाकर सेवा करें उन्होंने कहा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक प्रयोग करें और अपने भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। इसके उपरांत महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा महिलाओं की समस्या को भी सुना गया। जन सुनवाई के दौरान अध्यक्ष द्वारा 28 फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उन्हें तुरंत निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश दिए।
इस अवसर पर विशाल कुमार यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी, एसएन वैभव पांडे सी ओ सिटी, अभिषेक कुमार सरोज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के साथ अमित कुमार संरक्षण अधिकारी, डॉ निशा रावत विधि सह परीक्षा अधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता हुमा चौधरी सहित फरियादी महिलाएं उपस्थित रही।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page