भारत विकास परिषद् विकास रत्न शाखा ने मनाया अधिष्ठापन समारोह, बिशन दयाल गोयल बने अध्यक्ष

भारत विकास परिषद् विकास रत्न शाखा ने मनाया अधिष्ठापन समारोह
पिलखुवा : भारत विकास परिषद् विकास रत्न शाखा ने शैलेश फार्म स्थित भारत विकास परिषद् भवन में अपना 2026- 27 वर्ष की कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह की अध्यक्षता सुविख्यात कवि डॉ वागीश दिनकर ने की ।संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष सतीश गोयल ने किया।क्षेत्रीय महामंत्री ने भारत विकास परिषद् के उद्देश्यों और कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। अधिष्ठापन अधिकारी प्रांतीय सचिव श्रीमती मुक्ता अग्रवाल रही।विशिष्ट अतिथि प्रवेश चन्द्र गुप्ता और श्रीमती तरुणा अग्रवाल रहे। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए बिशन दयाल गोयल ने अध्यक्ष ,डॉ सतीश वर्धन ने सचिव,आशीष सिंघल ने वित्तसचिव तथा सीमा गोयल ने महिला सहभागिता संयोजिका पद के लिए शपथ ली और साथ में
सुशील सिंघल,अभिषेक अग्रवाल एडवोकेट उपाध्यक्ष, प्रतीक गुप्ता और शैफाली सिंघल उपसचिव ,लेखनिरीक्षक हरीश गोयल, उपकोषाध्यक्ष योगेश बंसल भूदेव शर्मा,
संपर्क संयोजक सुशील अग्रवाल,
सेवा संयोजिका रेखा गोयल, संस्कार संयोजिका लक्ष्मी मित्तल, पर्यावरण संयोजक निशिकांत माहेश्वरी ने भी पद और निष्ठा की शपथ ली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकित मित्तल ,अजय गुप्ता,,पवन मांगलिक,नलिनी सिंह का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में कृष्ण कुमार गोयल,ज्ञानप्रकाश अग्रवाल ,प्रवीण गर्ग,धनेश गोयल,बृजमोहन माहेश्वरी,राकेश सिंघल ,नेहा गर्ग ,शीतल वर्धन,नीरज शर्मा,सुनील जैन,नेहा गर्ग,सुषमा बंसल,दिनेश बसल,संजीव गर्ग,अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।











