ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में ‘येलो डे – माय सनशाइन’ का उत्साहपूर्ण आयोजन

ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में ‘येलो डे – माय सनशाइन’ का उत्साहपूर्ण आयोजन
हापुड़। ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग में आज ‘येलो डे – माय सनशाइन’ का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस विशेष अवसfर पर नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों की माताओं को भी आमंत्रित किया गया, जिससे कार्यक्रम और अधिक आनंदमय एवं यादगार बन गया।
सभी बच्चे अपनी माताओं के साथ पीले रंग की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में पीले रंग की पहचान कराना, उनकी रचनात्मकता बढ़ाना तथा सीखने को आनंददायक बनाना था।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मदर-चाइल्ड फैंसी ड्रेस रैंप वॉक रहा, जिसमें माताओं और बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। उनकी शानदार प्रस्तुति और आपसी तालमेल ने सभी का मन मोह लिया।
इसके साथ ही माँ और बच्चों के लिए रोचक फन गेम्स भी आयोजित किए गए। इन खेलों के माध्यम से दोनों के बीच बेहतरीन समन्वय, स्नेह और सहभागिता देखने को मिली। विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों को सहज और मनोरंजक तरीके से पीले रंग की पहचान भी कराई गई।
विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाली सभी माताओं का आभार व्यक्त किया। विद्यालय का मानना है कि अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ‘येलो डे – माय सनशाइन’ बच्चों और उनकी माताओं के लिए सीखने, आनंद लेने और यादगार पल संजोने का एक सुंदर अवसर साबित हुआ। ब्रेनवेव्स भविष्य में भी इसी प्रकार के रचनात्मक एवं सहभागितापूर्ण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे बच्चों के व्यक्तित्व के विकास के साथ-साथ विद्यालय और अभिभावकों के बीच सकारात्मक सहभागिता को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके.











